{"_id":"5d8a5f478ebc3e93be633fa3","slug":"girs-and-teacher-take-oath-to-maintain-women-dignity-shaphu-news-ali2144629155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं एवं अध्यापकों ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं एवं अध्यापकों ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली शपथ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस (सहपऊ)।
सहपऊ। गांव बटपुरा स्थित श्रीमती उज्ज्वल इंटर कॉलेज में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कॉलेज की छात्राओं ने नारी के जीवन में आने वाली दिक्कतों पर विचार व्यक्ति किए।
कक्षा दस की छात्रा सृष्टि सिंह ने कहा कि बेटी भूल जाने के लिए नहीं है। वह एक नहीं, बल्कि दो परिवारों का सम्मान बढ़ाती है। आजकल लोग बेटी को गर्भ में ही नष्ट कर देते हैं। कक्षा 11 की छात्रा राखी ने भारत में महिलाओं की स्थिति के बारे में विचार दिए। कक्षा दस की छात्रा वर्षा ने वे बच्चियां खुशनसीब होती हैं, जिन्हें मां-बाप का प्यार मिलता है। कक्षा 12 की दृष्टि सिंह ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर अभिव्यक्ति दी। कु. ज्योति, कु. लवली, कु. सिमरन, कु. ऋचा, कु. ऋतु, कु. रिंकल, कु. गौरी, कु. प्रिया, कु. रीता बधौतिया, कु. निशा, कु. रचना ने भी नारी के सम्मान एवं उनके सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में विचार व्यक्त किए। उप प्रबंधक चौधरी शशि देवी ने घर की इज्जत हैं बेटियां, किसी से कम नहीं हैं बेटियां, विषय पर कविता पढ़ी। सबसे पहले कॉलेज के संस्थापक उज्ज्वला देवी एवं प्रबंधक ने मां सरस्वती के छविचित्र दीप प्रज्ज्वलित कर, माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। सभी अध्यापकों एवं स्टाफ ने भी मां सरस्वती के छविचित्र पर पुष्प अर्पित किए। अंत में प्रबंधक विनोद कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला का द्वारा नारी के सम्मान में चलाया गया यह कार्यक्रम काफी अच्छा है। इससे विशेषतौर पर छात्राओं को बड़ी प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर केएस चौहान, शंकरलाल पचौरी, सुखवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सीपी सिंह, तरुण गौतम, यशपाल चाहर, कृष्णकांत, सुनील गौतम, रामसेवक, सौरभ श्रोतिय आदि मौजूद थे।