फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   girls made raksha sutr for soldier.

सरहद के रखवालों के लिए छात्राओं ने बनाईं राखियां

Wed, 07 Aug 2019 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
girls made raksha sutr for soldier.
जूनियर स्कूल रतनगढ़ी में सैनिकों के लिए बनाई राखियों में से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व एबीएसए क - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्यौहार पर देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों की कलाई सूनी नहीं रहेगी, क्योंकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी की छात्राओं ने वीर जवानों के लिए खुद से राखियां बनाई हैं। विद्यालय में राखी मेकिंग कम्पटीशन का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं द्वारा राखियां बनाई गई। खास बात यह है कि छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां जवानों तक पहुंच सकें इसलिए जिले के सैनिक विभाग के अधिकारी भी विद्यालय पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। साथ ही छात्राओं ने उन्हें राखी भी बांधी।

प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने भाग लिया। सीमा पर तैनात जवानों तक छात्राओं की राखियां पहुंचें। इसलिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर प्रमोद कुमार मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। उनके साथ आरएस यादव भी मौजूद थे। अध्यापकों ने गुलदस्ता देकर और छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर उनका स्वागत किया। जवानों के लिए राखियां बना रही छात्राओं ने बताया कि वह देश के वीर जवानों के लिए राखियां बना रही हैं। अध्यापिका नीलम ने बताया कि बच्चियों द्वारा ये राखियां हमारे फौजी भाइयों के लिए बनाई जा रही हैं। जिला सैनिक अधिकारी ने बताया कि हमारे देश के जवानों के लिए यहां की छात्राओं द्वारा राखियां बनाई गई हैं, जोकि बेहद सुंदर हैं। उन्होंने बताया कि यह ये राखियां सरहद पर तैनात सैनिकों तक पंहुचा दी जाएंगी। यह हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नंदित गुप्ता, प्रधानाध्यापक पतिराम सिंह, अनुराधा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, ग्राम प्रधान अवनीश पाराशर, नीरज कुमार सेंगर संकुल प्रभारी धौरपुर, सुधीर कुमार, रश्मि, नेहा, पूजा, प्रियंका, रक्ष अमोरिया, विशाल कुमार, नीलम सिंह, अनुराधा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed