{"_id":"5d1ba1ff8ebc3e3ca626ec2b","slug":"girls-committed-suicide-sadabad-news-ali2073559172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटकी किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटकी किशोरी, मौत
गांव सलेमपुर में किशोरी की मौत के बाद परिजनों के बयान लेते एसआई रामदास पचौरी।
- फोटो : SADABAD
Link Copied
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
गांव सलेमपुर में किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जब छानबीन की तो मामला बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने का निकला। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किशोरी के ताऊ ने घटना के संबंध मे पुलिस को लिखित बयान दिए हैं।
घटना के संबंध में सलेमपुर सादाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र शंकरलाल ने एसआई रामदास पचौरी को लिखित रूप से बयान दिए कि उसके छोटे भाई सौदान सिंह की लड़की योगलता (15) कई दिन से बीमार चल रही थी। सोमवार की रात को उसने अपनी मां से कहा कि उसे ठंड लग रही है और अंदर कमरे में दरवाजा बंद करके सो गई। रात करीब तीन बजे उसकी मांग ने दरवाजा खुलवाया तो उसने नहीं खोला। आसपास के लोग मौके पर आ गए और दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर कमरे में योगलता पंखे से गले में फंदा डालकर लटकी हुई थी, उसकी मौत हो चुकी थी। योगलता बीमारी को सहन नहीं कर पाई। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। परिजनों ने योगलता का अंतिम संस्कार कर दिया। एसआई रामदास पचौरी ने बताया कि योगलता ने बीमारी की वजह से मौत के फंदे को चूम लिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।