फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   girls attempt to suicide

रिश्ता तय हो जाने के बाद भी किसी दूसरी जगह से शादी करने के घरवालों के फैसले से नाराज युवती ने खाई चूहे मार दवा

Mon, 13 Jan 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
girls attempt to suicide
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एक जगह रिश्ता तय हो जाने के बाद, दूसरी जगह शादी करने के घरवालों के फैसले से नाराज एक गांव की युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की। युवती को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने युवती को उसकी बुआ की सुपुर्दगी में दिया है।

सादाबाद क्षेत्र के गांव जारऊ निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी, लेकिन उसके घर वालों ने अचानक ही गांव औगन डिबाई के किसी लड़के से शादी करने का फैसला ले लिया। युवती का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो घर वालो ंने कमरे में बंद कर दिया और पिटाई की। उसने बताया कि उसने शनिवार की शाम को चूहे मार दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। किसी तरह उसने कॉल कर पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस उसे सीएचसी पर ले आई और उसे उपचार के लिए भर्ती कर दिया। चिकित्सकों ने उपचार कर उसे बचाया। चिकित्सकों के मुताबिक, पुलिस कर्मियों द्वारा सीएचसी पर शनिवार की शाम को युवती को भर्ती किया गया था। रविवार की दोपहर पुलिस की मौजूदगी में उसका पिता आकर उसे ले गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि युवती को उसके पिता की मौजूदगी में उसकी आगरा लहर्रा निवासी बुआ के सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed