फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl wants to marry married woman

विवाहिता से शादी को अड़ी युवती: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार; बाल कटवा कर करने लगी लड़के जैसा व्यवहार

Fri, 15 Mar 2024 05:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 05:06 PM IST
सार

युवती की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए बरेली की रहने वाली एक विवाहिता से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हुई और बातचीत इतनी गहरी हो गई कि अब दोनों शादी की जिद पर अड़े हैं। विवाहिता  पर दो बच्चे हैं। विवाहिता का पति अचंभे में है कि अब उसका और उसके परिवार का क्या होगा।

विज्ञापन
Girl wants to marry married woman
युवती और विवाहिता शादी करने पर अड़े - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर युवती की विवाहिता से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती विवाहिता को चाहने लगी। दोनों ने शादी करने की प्लानिंग की। युवती घर छोड़कर विवाहिता के पास पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से दोनों को तलाश लिया। विवाहिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंच गई और युवती से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। विवाहिता का पति अचंभे में है कि अब उसका और उसके परिवार का क्या होगा। युवती की जिद ने परिजन और पुलिस को परेशानी में डाल दिया है। 

विज्ञापन


करीब डेढ़ माह पहले हाथरस में सादाबाद कस्बे की एक युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने इसके संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही थी। पुलिस ने युवती को तलाश तो लिया, लेकिन उसकी जिद ने परिजन औरा पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। 13 मार्च को मामला जब कोतवाली पहुंचा, तो पता चला कि लापता युवती की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए बरेली की रहने वाली एक विवाहिता से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हुई और बातचीत इतनी गहरी हो गई कि अब दोनों शादी की जिद पर अड़े हैं। 
विज्ञापन


घर से जाने के बाद युवती एनसीआर में रह रही थी और बरेली की विवाहिता भी उसके संपर्क में थी। विवाहिता  पर दो बच्चे हैं। वह अपनी छोटी बेटी के साथ सादाबाद पहुंची और युवती से ही शादी करने की जिद पर अड़ी है। लापता युवती ने तो अपने बाल कटवा कर लड़कों जैसा गेटअप बना लिया है और पूरी तरह से बरेली की विवाहिता से समलैंगिक विवाह करने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के समझाने के बाद भी युवती कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस ने भी विवाहिता और युवती को खूब समझने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विवाहिता भी युवती के साथ ही है। वह उसे साथ ले जाने की जिद कर रही है। पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर महिला को भी उसे सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed