{"_id":"64218e5aaa7a2c1f490feb28","slug":"girl-student-hanged-from-noose-of-saree-died-under-suspicious-circumstances-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मां-बाप गए खिलौने बेचने, साड़ी के फंदे से लटक गई छात्रा, संदिग्ध हालात में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मां-बाप गए खिलौने बेचने, साड़ी के फंदे से लटक गई छात्रा, संदिग्ध हालात में हुई मौत
Mon, 27 Mar 2023 06:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:08 PM IST
सार
बाप ने अपनी पुत्री को कई बार फोन किया, पर उसे कोई जबाब नहीं मिला। बाप घर वापस आया। वह जैसे ही घर में घुसा, तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई । उसकी बेटी का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर पंखे की सरिया में लटका हुआ था।
विज्ञापन
आत्महत्या प्रतीकात्मक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
युवती के मां-बाप मेले में खिलौने बेचने के लिए गए, घर पर पुत्री को छोड़ गए। पुत्री बीए फाइनल की छात्रा थी। बाप ने पुत्री को कई बार फोन किया, फोन नहीं उठा। बाप ने घर आकर देखा कि पुत्री का शव साड़ी के फंदे पर पंखे की सरिया से लटका हुआ मिला। युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथरस में सहपऊ कस्बा के मोहल्ला बजरिया में संदिग्ध हालात में एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की मौत हो गई । उसका शव कमरे में पंखे की लिए अलग से लगाई सरिया से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। उसके मां-बाप और छोटा भाई मां भद्रकाली मन्दिर पर लगने वाले विशाल मेले में खिलौने बेचने के लिए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सहपऊ कस्बा निवासी के तीन पुत्र एवं एक पुत्री थी। पुत्री बीए फाइनल की छात्रा थी। उसके दोनों पुत्र ननिहाल में रहते है और वह मोहल्ला में दुकान पर खिलौने, टॉफी एवं नमकीन बेचने का कार्य करता था। साथ ही मां भद्रकाली मन्दिर पर हर सोमवार को दुकान लगाकर खिलौने बेचने का काम भी करता था। पुत्री को घर छोड़कर उसके मां-बाप एवं छोटे भाई को लेकर सुबह छह बजे मां भद्रकाली मन्दिर पर दुकान लगाने पहुंच गए।
विज्ञापन
बाद में बाप ने अपनी पुत्री को कई बार फोन किया, पर उसे कोई जबाब नहीं मिला। बाप घर वापस आया। वह जैसे ही घर में घुसा, तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई । उसकी बेटी का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर पंखे की सरिया में लटका हुआ था । उसने कोतवाली में पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आकर छात्रा के शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।