{"_id":"6a8fa44e03b641240d00d79d","slug":"girl-missing-again-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बहन के साथ मंदिर गई युवती लापता, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी चली गई थी घर से, बरामदगी के लिए जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बहन के साथ मंदिर गई युवती लापता, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी चली गई थी घर से, बरामदगी के लिए जुटी पुलिस
Thu, 27 Aug 2026 08:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:13 AM IST
सार
जांच में सामने आया है कि यह युवती पहले भी घर से जा चुकी है। वह 26 जून को लापता हुई थी। दो दिन बाद 28 जून को उसे सोनीपत से बरामद किया गया था।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र से बहन के साथ मंदिर गई एक 23 वर्षीय युवती 24 अगस्त को लापता हो गई। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस अभी तक युवती को बरामद नहीं कर पाई है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
युवती के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 24 अगस्त की सुबह करीब 11:45 बजे अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान शहजान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छोटी बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और मंगलवार को आरोपी शहनाज पुत्र जान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलीगंज जनपद एटा के गांव मोर्चा नहर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में युवती आरोपी के पास से बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
पूर्व में भी लापता हुई थी युवती
जांच में सामने आया है कि यह युवती पहले भी घर से जा चुकी है। वह 26 जून को लापता हुई थी। दो दिन बाद 28 जून को उसे सोनीपत से बरामद किया गया था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन