फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   gilrl Student request in UP Board answer sheet

UP Board: गुरुजी, मेरी शादी है, मुझे पास कर दो... उत्तर पुस्तिका में छात्रा ने लगाई गुहार

Sun, 30 Mar 2025 02:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 02:18 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिलना या कुछ भावनात्मक लिखना मूल्यांकन के दौरान सामने आता है। हाथरस में एक केंद्र पर उत्तर पुस्तिका में छात्रा ने अपनी शादी होने की बात कहकर पास करने की प्रार्थना की  है। 

विज्ञापन
gilrl Student request in UP Board answer sheet
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। एक मूल्यांकन केंद्र पर एक उत्तरपुस्तिका ऐसी मिली, जिसमें एक छात्रा ने लिखा है कि गुरुजी!  मेरी शादी है, मुझे पास कर दो। 

विज्ञापन


इधर, पीबीएएस इंटर कॉलेज में 61884 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। 22 मार्च को 7074 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 338 में से 170 परीक्षक उपस्थित रहे। अब तक इस केंद्र पर 24799 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। अब इस केंद्र पर 37085 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष हैं।
विज्ञापन


श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में 90800 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। शनिवार को इस केंद्र पर 17680 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। इस केंद्र पर 507 में से 347 परीक्षक उपस्थित रहे। सरस्वती इंटर कॉलेज में 135425 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई थीं। 22 मार्च को इस केंद्र पर 15084 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां 581 में से 258 परीक्षक उपस्थित रहे। यहां 94713 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए अवशेष बची हैं। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि तीन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन व्यवस्थित ढंग से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed