फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gharana smells from the smell of daughter

बेटी की महक से महकता है घराना---

Thu, 22 Aug 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gharana smells from the smell of daughter
बेटी की महक से महकता है घराना...
विज्ञापन

क्रासर
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत भाषण, कविता के माध्यम से दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत शहर के महात्मा गांधी इंटर गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को भाषण और कविता प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने भाषण और कविता आदि के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ला और विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा थे। अध्यक्षता कॉलेज के संस्थापक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक वीएस ग्रोवर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष एडीएम डॉ. शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर छात्रा महक ने यह नज्म सुनाकर कर सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

बेटी तो है अल्लाह का अनमोल खजाना, बेटी की महक से महकता है घराना।
छात्रा पायल श्रोती ने लयबद्ध तरीके से यह रचना प्रस्तुत की--
लड़के की तरह लड़की भी मुठ्ठी बांध के पैदा होती है--।
इसके अलावा छात्रा कशिश, भूमि, बिंदु आदि ने भी नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया और कहा कि महिलाएं अब किसी से कम नहीं है। वह अबला नहीं सबला हैं और हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रही हैं। इस मौके पर एडीएम ने छात्राओं से कहा कि वह पढ़ें और आगे बढ़ें। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली छात्राओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने अमर उजाला की इस मुहिम की भी जमकर सराहना की और कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम जिस तरह से कोने-कोने में नारी सशक्तीकरण का अलख जगा रही है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं और छात्राओं के हित में किए जा रहे कामों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने भी इस समय मेरी बेटी मेरी अभिमान नाम का एक अभियान छेड़ा हुआ है। इसमें बच्ची के पैदा होने पर उसके अभिभावकों को नगर पालिका प्रशासन द्वारा उपहार दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन रन सिंह ने किया, जबकि अंत में आभार शिक्षिका सुनीता शर्मा ने किया। इस मौके पर रेखा दीक्षित, बीना शर्मा, मीनू सलूजा, ज्योति गंभीर, कपिल ग्रोवर, रामगोपाल सहित अन्य शिक्षिकाएं आदि मौजूद थीं। अध्यक्षता शिक्षाविद वीएस ग्रोवर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed