फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Get involved in public relations by forming a committee from now

अभी से कमेटी बनाकर जनसंपर्क में जुट जाएं कार्यकर्ता

Sun, 06 Jun 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Get involved in public relations by forming a committee from now
कांग्रेस कमेटी के बैठक में मौजूद कांग्रेसी । - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थिति मोहल्ला दखल में कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष के आवास पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से ग्राम पंचायतों में न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत के हिसाब से कमेटी बनाकर जनसंपर्क करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेता होम आइसोलेट होने वाले लोगों के लिए मेडिसिन किट भेजकर सहयोग कर रही है। कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए बधाई पत्र भी भेजें। बैठक का समापन जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान एडवोकेट ने किया। बैठक में नगराध्यक्ष शाहिद भाई, बीना गुप्ता एडवोकेट, सरारूद्दीन कुरैशी, संजय प्रताप सिंह, कपिल कुमार राजोरिया, बली अहमद, मनोज पंडित, राजकुमार दिवाकर, पवन पंडित, गिर्राज किशोर बहेलिया, अमित कुमार, इकबाल, निखिल कुमार, कृष्ण स्वरूप शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed