{"_id":"6397709bce45e769cc47b7e4","slug":"gaze-on-the-last-reservation-in-municipal-elections-hathras-news-ali3068031138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगर निकाय चुनाव में अंतिम आरक्षण पर लगी टकटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगर निकाय चुनाव में अंतिम आरक्षण पर लगी टकटकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर हैं। सबकी नजर अब नगर निकाय चुनाव के अंतिम आरक्षण पर लगी है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं।
नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन अनंतिम आरक्षण घोषित किया जा चुका है। इसमें वार्ड वार और अध्यक्षों का आरक्षण भी शामिल है। हाथरस जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिकाएं हैं। इसके अलावा सासनी, सादाबाद, पुरदिलनगर, मेंडू, हसायन, सहपऊ, मुरसान नगर पंचायतें हैं।
अनंतिम आरक्षण में इस बार केवल सिकंदराराऊ का नगर पालिकाध्यक्ष पद ही अनारक्षित है। वैसे अध्यक्ष पद को अपने हिसाब से आरक्षित कराने के लिए कई राजनेता भागदौड़ कर रहे हैं। अब सबकी नजर अंतिम आरक्षण पर लगी है। माना जा रहा है कि इसकी घोषणा 14 दिसंबर को होगी। इसका सभी को इंतजार है।