फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   gave moral eduation to student with study

पढ़ाई के साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दें : डीआईओएस

Sun, 28 Feb 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
gave moral eduation to student with study
सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रर्दशनी का निरीक्षण करते अतिथि। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नेशनल एजूकेशन पॉलिसी के क्रियान्वयन के लिए विज्ञान प्रदर्शनी एवं सेमीनार का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईओएस रितु गोयल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राबर्ट वर्गीज, विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार सिंह एवं चेयरपर्सन सीमा सिंह थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन वार्ष्णेय ने की। शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रितु गोयल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ नैतिक शिक्षा भी प्रदान करनी चाहिए जिससे वे भविष्य में अच्छे इंसान बन सकें। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को मनोरंजन पूर्ण शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। नीरज कुुमार शर्मा ने भारतीय शिक्षा प्रणाली के विकास एवं उसकी आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान की प्रयोगशालाएं, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं गणित की कार्यशालाएं, संगीत कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक मॉडल एवं चार्ट की सराहना की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमल गुप्ता, गौरव कुमार, रामेश्वर सारस्वत, छात्र-छात्राएं एंव अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed