फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gaurav's century guides S Warriors to the final

Hathras News: गौरव के शतक से एस वॉरियर्स पहुंचा फाइनल में

Sat, 13 Dec 2025 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gaurav's century guides S Warriors to the final
आगरा रोड स्थित डीआरबी कॉलेज के मैदान पर चल रहे ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। एस वॉरियर्स और एसपी अकादमी के मध्य खेले गए इस मुकाबले में जबरदस्त चौके और छक्के लगे। हरफनमौला बल्लेबाज गौरव की शतकीय पारी से एस वॉरियर्स ने यह मुकाबला 54 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

एसपी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो गलत साबित हुआ। एस वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसी टीम के गौरव कुमार ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम के लिए 45 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 13 शानदार गगन चुंबी छक्के और दो चौके लगाए। विशाल बंसल ने उनका बखूबी साथ दिया, उन्होंने 20 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। एसपी अकादमी के प्रशांत ठाकुर और जयवीर चौधरी ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी अकादमी की ओर से जयवीर चौधरी के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास न कर सका। जयवीर चौधरी ने 32 गेंदों में चार चौके और आठ छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। एसपी अकादमी की पूरी टीम 148 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मैच को एस वॉरियर्स ने 54 रनों से जीत लिया। एस वॉरियर्स के गौरव कुमार और गजेंद्र ने दो-दो विकेट प्राप्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव कुमार को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग राहुल कुमार, कृष्ण कुमार व नवाब द्वारा की गई। लाइव स्ट्रीमिंग अजय उपाध्याय व दिव्यांश दीक्षित ने की। कमेंट्री सौरभ अग्रवाल जैन, गोपाल पौनिया ने की। यहां पर गौरव पचौरी, कप्तान मार्शल, आयोग दीपक, मीरा अग्रवाल, राकेश सिंह, प्रभु दयाल दीक्षित, वैभव जैन, शेखर कश्यप, सौरभ चंद्रा, दीपक गुप्ता और नितिन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed