{"_id":"642f2666308e4f039d092ca6","slug":"ganga-aarti-took-place-on-the-banks-of-karvan-river-hathras-news-c-2-1-86103-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करवन नदी के तट पर हुई गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करवन नदी के तट पर हुई गंगा आरती
Fri, 07 Apr 2023 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में करवन नदी पर गंगा समग्र आरती उतारतीं मुख्य अतिथि श्वेता दिवाकर।
- फोटो : संवाद
हनुमान जयंती पर गंगा समग्र कार्यकर्ताओं ने करवन नदी के पुराने पुल पर गंगा आरती का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर मौजूद रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश जी संगठन मंत्री गंगा समग्र उपस्थित रहे।
संगठन मंत्री ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में फैली गंदगी को रोकने के उपाय बताए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के सह संगठन मंत्री ने नदियों के निर्मल व अविरल बनाने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देते हुए अपने विचार रखे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संघचालक यूएस गौड़ ने संघ के अन्य संगठनों को भी गंगा समग्र के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया।
प्रांत संपर्क प्रमुख नवल प्रभात ने कहा कि करवन नदी शिकारपुर खुर्जा से निकलती है। पूर्व में स्वच्छ नदी के रूप में बहती थी लेकिन वर्तमान में प्रशासन के द्वारा कोई प्रयास न किए जाने के कारण दूषित हो गई है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में नदियों के प्रति श्रद्धा एवं जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। गंगा सेविका जिला संयोजक सुनीता दीक्षित ने आयोजन में विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन विजय पंडित जिला मीडिया प्रभारी ने जिला संयोजक राम कुमार तोमर के निर्देशन में किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूर्व चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, सुनील गौतम जिला उपाध्यक्ष, तपन जौहर, मोहन सिंह, राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, देवी शर्मा, पूनम शर्मा, मीरा देवी, सोनिया शर्मा, पूनम देवी शर्मा आदि भी मौजूद रहे।