{"_id":"6851d29f919ea49c0603f19e","slug":"gang-rape-done-for-six-months-by-making-a-video-hathras-news-c-56-1-sali1016-133190-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वीडियो बनाकर छह माह तक किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वीडियो बनाकर छह माह तक किया सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 18 Jun 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी विवाहिता ने दो युवकों पर अश्लील वीडियो बनाकर छह माह तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत करते हुए विवाहिता ने कहा है कि पिछले करीब एक साल से वह अपने पति व बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है। पिछले करीब छह माह से एक युवक उसे परेशान करने के साथ उस पर शादी के लिए दवाब बनाने लगा। करीब पांच माह पूर्व मोहल्ले की एक महिला उसके घर आई और कहने लगी कि पापड़ बनाने मेरे घर चल, मैं तेरी मदद कर दूंगी।
इस महिला के घर के बाहर बनी दुकान पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे। महिला ने कहा कि तू घर के अंदर चल, मैं दुकान बंद करके आती हूं। जब घर के अंदर गई तो दोनों युवक भी अंदर आ गए और उसे पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया और कहने लगे कि अगर कहीं शिकायत की तो उसके भाइयों और बच्चों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि उसने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। दोनों युवक महिला की मदद से उसका शारीरिक शोषण करते रहे, जिससे उसका गर्भ ठहर गया। पांच मई को दोपहर करीब दो बजे महिला ने डरा-धमकाकर उसे अपने घर बुलाया। वहां पहले से दोनों आरोपी युवक मौजूद थे। महिला ने एक दवा का पैकेट उसे दिया और उसके बेटे की कनपटी पर बंदूक रखकर उसे जबरन दवा खिलाई।
दवा खाने से उसका भ्रूण खराब हो गया, जिसे ऑपरेशन कर निकालना पड़ा। इसका फोटो उसकी बहन ने अपने मोबाइल में खींचा था। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। मामला पांच माह पुराना बताया गया है। मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।