फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gaddar Savarkar's picture of the country is kept in Parliament: Suman

संसद में लगा रखी है देश के गद्दार सावरकर की तस्वीर: सुमन

Sun, 02 Dec 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 02 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gaddar Savarkar's picture of the country is kept in Parliament: Suman
वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
 देश के विभाजन के लिए जिन्ना नहीं, बल्कि भाजपाइयों के पुरखे जिम्मेदार हैं। संसद में सावरकर की तस्वीर लगा रखी है, जोकि देश के गद्दार थे। यह आरोप पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन ने राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर आयोजित जनसभा में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए लगाए। 
विज्ञापन


यहां मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के मैदान पर आर्यान पेशवा राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर हुई जनसभा को संबोधित करते हुए सुमन ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि राजा महेंद्र प्रताप को जो शोहरत और सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। आज देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि समाज और देश की खातिर उन्होंने अपना घर छोड़ा, तो उन्होंने कौन सी कुर्बानी दे दी। सुमन ने कहा कि भाजपा भारत-पाकिस्तान बंटवारे के लिए जिन्ना को जिम्मेदार मानती है, इसलिए एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगने का विरोध करती है, लेकिन भाजपा वाले राम मनोहर लोहिया की भारत विभाजन पर पुस्तक पढ़ लें, जिससे साफ हो जाएगा कि भारत-पाकिस्तान बंटवारा किसने कराया था।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भाजपा के पुरखों का कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने संसद भवन में देश के गद्दार सावरकर की तस्वीर लगा रखी है। भाजपा का देश की आजादी में कोई आदर्श नहीं है, इसलिए वह अपने नए आदर्श बनाते घूम रहे हैं। उन्होंने तो यह भी कहा कि सरदार पटेल तो सपा के आदर्श थे, यहां तक कि आरएसएस पर तो खुद पटेल ने बैन लगाया था। भाजपा के हारे हुए लोग अपने आदर्शों को ढूंढते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप के पैरों की धूल जैसे लोगों को भारत रत्न दिया जा रहा है, जबकि यह भारत रत्न राजा महेंद्र प्रताप को दिया जाना चाहिए।      

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। यह कार्यक्रम नौजवानों को अपना इतिहास याद करा रहा है। भारत की 70 वर्ष की आजादी में अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान है तो वह किसान हैं। किसान की पैदावार का रेट सरकार तय करती है और उद्योगपति अपनी फैक्ट्रियों में बने सामान का खुद रेट तय करते हैं। सरकार किसानों का शोषण कर रही है और नौजवानों को बेरोजगार करने का काम कर रही है। सपा सरकार नए गरीबों को सम्मान देने का काम किया। उत्तर प्रदेश में ऐसे लोग सरकार में बैठे है, जो आने वाला कल बहुत खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राजा महेंद्र प्रताप की जयंती के अवसर हुई इस सभा के संयोजक मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह प्रधान थे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामजीलाल सुमन और विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल एवं एमएलसी असीम यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का कार्यक्रम आयोजकों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इससे पहले आर्यान पेशवा राजा महेंद्र प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मैराथन गोल्ड मेडलिस्ट अनीता चौधरी का सपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। वहीं, इस मौके पर कांग्रेस के धर्मवीर सिंह व भाजपा के हेमंत चौधरी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। 


कार्यक्रम में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, चौधरी भाजुद्दीन, मनोज यादव, मुरसान चेयरमैन रजनीश कुशवाहा, रामनारायण काके ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दिनेश लोधी, एसपी सिंह सेंगर, महेंद्र सोलंकी, डंबर सिंह, प्रमोद सिसौदिया, ताजेंद्र निम, श्रीराम यादव, प्रेमपाल सिंह, लाखन सिंह, अशोक उदयभान, गिर्राज सिंह, प्रीतम सिंह, सुभाष, संजू चौधरी, धीरू चौधरी, हेमंत चौधरी, नगेंद्र सिंह, संतोष डॉ. केशव सिंह, समरजीत सिंह, महावीर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed