फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fury over Delhi Deputy Chief Minister Sisodia arrest AAP sends memorandum to President

Hathras News: दिल्ली उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की गिरफ्तारी पर रोष, आप ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Mon, 27 Feb 2023 08:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 08:11 PM IST
सार

हाथरस में आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया एवं आप के अन्य मंत्रियों की गिरफ्तारियों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Fury over Delhi Deputy Chief Minister Sisodia arrest  AAP sends memorandum to President
प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के हाथरस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। 

विज्ञापन


आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया एवं आप के अन्य मंत्रियों की गिरफ्तारियों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेश बघेल ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, जो पूर्ण रूप से असांविधानिक और निराधार है। इसी के साथ सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय, विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है। दिल्ली का शिक्षा, यातायात और चिकित्सा मॉडल सभी देशवासियों की पहली पसंद है। पार्टी पदाधिकारियों ने मांग की है कि सरकार के दबाव में जांच समितियां असांविधानिक कृत्य में लिप्त हैं, तो उनकी जांच करवाई जाए। मनीष सिसोदिया के साथ आप के सभी नेताओं को रिहा कर बेबुनियाद आरोपों से बरी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed