{"_id":"6487085f6efe68be690e2343","slug":"fury-among-people-for-making-video-of-physical-harassment-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुष्कर्म कर वीडियो बनाने पर लोगों में रोष, आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाने की उठ रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुष्कर्म कर वीडियो बनाने पर लोगों में रोष, आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाने की उठ रही मांग
Mon, 12 Jun 2023 05:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:28 PM IST
सार
सामूहिक दुष्कर्म कर उसके वीडियो बनाने के मामले में लोगों में रोष व्याप्त है। इसे लेकर कई सामाजिक संगठन व भाजपा नेता सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की संपत्ति को जब्त कराने व उनके मकानों पर बुल्डोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार से सामाजिक संगठन व राजनैतिक लोग मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के मुरसान क्षेत्र की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसके वीडियो बनाने के मामले में लोगों में रोष बना हुआ है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा इस मामले से जुड़े अन्य कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इस घटना से आरोपियों के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। इसे लेकर कई सामाजिक संगठन व भाजपा नेता सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की संपत्ति को जब्त कराने व उनके मकानों पर बुल्डोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार से सामाजिक संगठन व राजनैतिक लोग मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 9 मई को अपनी ननिहाल जा रही थी। रास्ते में शोएब पुत्र औसाब कुरैशी व इमरान पुत्र आमीन कुरैशी निवासी मोहल्ला व्यापारी, मुरसान बुरी नियत से जबरदस्ती भट्ठे के पीछे खींच कर ले गए और दोनों ने जबरदस्ती बारी-बारी से गलत काम किया। इस दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
जिन्हें देखकर वह लोग आरोपी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए और कहा कि अगर यह बात तूने अपने परिवार वालों को बताई, तो तुझे व तेरे भाई को जान से मार देंगे। इन लोगों द्वारा गलत काम की वीडियो भी बनाई गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसकी पुत्री को वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल किया करते थे।