फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Funds received during the Corona period, houses not yet built

कोरोना काल में मिली निधि, अभी तक नहीं बनवाए आवास

Mon, 05 Sep 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Funds received during the Corona period, houses not yet built
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना काल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास निर्माण के लिए मिली धनराशि से अब तक आवास पूर्ण नहीं कराने वालों की जांच में नामित संस्था व प्रशासनिक अमला जुट गया है। जिले में करीब 350 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया है। अब नोटिस जारी कर इन लाभार्थियों से निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जीओ टैगिंग कराई जा रही है।
पीएम आवास योजना शहरी के तहत गरीब तबके के बाशिंदों को आवास निर्माण कराए जाने के लिए भारत सरकार की ओर से अनुदान राशि मुहैया कराई जाती है। इस धनराशि को लाभार्थी को तीन किस्तों में दिया जाता है।
विज्ञापन

कोरोना काल में जिले के लाभार्थियों को धनराशि मुहैया कराई गई लेकिन उन्होंने आवास नहीं बनवाए। नामित संस्था की ओर से जीओ टैगिंग के लिए भ्रमण किया गया, तो सामने आया कि धनराशि खर्च हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डूडा विभाग की ओर से सभी लाभार्थियों से धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए। जिला समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण कर जीओ टैगिंग करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed