{"_id":"669a8eaa0066e1e353012c29","slug":"fruit-sellers-raised-slogans-of-downfall-of-police-and-administration-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: फल विक्रेताओं ने लगाए पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे, 600 लेकर 100 रुपये की रसीद देने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: फल विक्रेताओं ने लगाए पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे, 600 लेकर 100 रुपये की रसीद देने के आरोप
Fri, 19 Jul 2024 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:35 PM IST
सार
फल विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने तिरपाल हटवा दिए। तराजू बाट भी छीन लिए। 600 रुपये लेकर 100 रुपये का चलाना काट दिया।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते फल विक्रेता
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित बस स्टैंड के पास फल विक्रेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। ढकेल पर रखकर फल बेचने वालों का आरोप था कोतवाली पुलिस ने चालान के नाम 600 रुपये लिए हैं। इसके एवज में सौ रुपये की रसीद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए फल विक्रेताओं ने 19 जुलाई को बताया कि वह बस स्टैंड के पास ढकेल पर तिरपाल लगा कर फल बेचते हैं। 19 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने तिरपाल हटवा दिए। तराजू बाट भी छीन लिए। 600 रुपये लेकर 100 रुपये का चलाना काट दिया। शहीद पार्क के किनारे लगे हथठेले व फल विक्रेता पुलिस की कार्यशैली से काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वह हाईवे के किनारे कई सालों से फल व अन्य सामान लगते चले आ रहे हैं। फल विक्रेता एकजुट होकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
पूरा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर कुछ कहा जा सकता है।-रामप्रवेश राय, सीओ, सिटी।