फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fruit and vegetable retailrs run away while police came

एसडीएम ने दिखाई सख्ती तो भागे सब्जी व फल वाले

Tue, 07 Apr 2020 10:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
fruit and vegetable retailrs run away while police came
सड़क किनारे सब्जी बेच रही वृद्धा को समझाते अधिकारी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों सब्जी और फल विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। एसडीएम राजेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रहे सब्जी और फल विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी, जिसके बाद इनमें हड़कंप मच गया। सब्जी और फल वाले अपनी ढकेलों को लेकर भाग खड़े हुए।

एसडीएम राजेश कुमार ने सख्त हिदायत दी कि लॉकडाउन में सब्जी और फल गली-गली में घूमकर बेचें। एक स्थान पर ढकेल नहीं लगाएं। सभी सब्जी और फल विक्रेता मास्क पहनकर ही सब्जियां व फल बेचें। उन्होंने कहा कि यदि सब्जी खरीदने के दौरान यदि कोई भी संक्रमित व्यक्ति आ गया तो कोरोना से बचना असंभव होगा, इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी समझें और इस कोरोना वायरस को हराने के लिए सहयोग करें। एसडीएम ने सड़क पर आलू रखकर बेचने वालों को भी सख्त हिदायत दी। सब्जी मंडी के निकट एक दुकान पर लगी भीड़ को भी एसडीएम ने दुकानदार को हड़काया और कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से भी कहा कि जरूरी सामान खरीदने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed