{"_id":"57a783ad4f1c1b356a2b99b9","slug":"front-opened-against-alcoholism","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Front opened
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में शराब और जुए की लत के कारण ज्यादातर परिवार आर्थिक बदहाली का शिकार हो रहे हैं।
अब इन परिवार की महिलाओं ने गांव के जागरूक पुरुषाें को साथ लेकर समाज की इन बुराइयों को गांव से दूर रखने का संकल्प लिया है। जागरूक ग्रामीणों ने रविवार को रैली निकालकर गांव के लोगों को शराब, जुए से दूर रहने का संदेश दिया।
जागरूकता रैली शंकरपुर, जोगीपुरा और कटरा आदि मोहल्लों में होती हुई दरियापुर में आकर समाप्त हुई। रैली में महिलाओं की संख्या कहीं ज्यादा रही। रैली का नेतृत्व कर रहे किसान भोला सिंह ने कहा कि शराब और जुआ धीरे-धीरे गांव की समृद्धि को दीमक की तरह चट कर रहे हैं।
भोला सिंह ने कहा कि गांव में शराब का कोई ठेका नहीं है, फिर भी किसी भी समय यहां हरियाणा में बनी शराब आसानी से मिल जाती है। गांव में ज्यादातर लोग मजदूर वर्ग के हैं। दिन में कड़ी मेहनत से वह जो भी कमाते हैं, शाम को शराब और जुए में उड़ा देते हैं। इससे घर की महिलाओं के सामने बच्चों के लालन-पालन का सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
प्रवीन सिंह ने कहा कि शराब और जुए के अलावा प्राथमिक शिक्षा की बदहाली भी एक अहम मुद्दा है। सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं नहीं चलती, मिड-डे-मील बच्चों को दिया नहीं जाता और ड्रेस-किताबें भी नहीं मिलतीं।
रानू उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही गांव के लोगों को भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान में भाजपा नेत्री दुर्गेश सेंगर का भी सहयोग रहा।