फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   From today free distribution of food grains will be done in the district

आज से जिले में होगा खाद्यान्न का निशुल्क वितरण

Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
From today free distribution of food grains will be done in the district
कोरोना महामारी को देखते हुए शासन के निर्देश पर 20 मई से जिले में सभी राशन कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। सभी राशन डीलरों द्वारा खाद्यान्न का उठान कर लिया गया है। विभाग की ओर से कोरोना को लेकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खाद्यान्न का वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से कोरोना महामारी में राशन कार्डधारकों को दो माह का निशुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। राशन में प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इस क्रम में यहां स्थानीय स्तर पर पूर्ति विभाग की ओर से सभी राशन डीलरों से खाद्यान्न का उठान करा लिया गया है।
विज्ञापन

सभी राशन कार्डधारकों को 20 मई यानि आज से जिले में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। वहीं कार्डधारक के अंगूठे के निशान न आने की स्थिति में एसएमएस के जरिये खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्यवेक्षकीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अपनी निगरानी में खाद्यान्न का वितरण कराएंगे। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सभी राशन डीलरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खाद्यान्न का वितरण किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। दुकान पर सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन आदि सामान रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed