फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   From the sky rained fire, people suffering

आसमान से बरसी आग, लोग बेहाल

Wed, 29 May 2019 11:55 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 29 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
From the sky rained fire, people suffering
हाथरस में धूप में अपने चेहरे को ढंककर जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर रखा है। बुधवार को भी सूरज ने आग उगली और पूरे दिन लोग गर्मी से व्याकुल रहे। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा और सूरज का सितम जारी रहा। दोपहर को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और तेज धूप से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के प्रयास किए। लू के थपेड़ों  ने लोगों को बेहाल करके रख दिया।
विज्ञापन


गर्मी के तेवर लगातार तल्ख हो रहे हैं। बुधवार को भी यही स्थिति रही। सुबह आठ बजे के बाद से ही सूरज की तपिश बढ़ गई और दोपहर को तो आसमान से आग बरसी। लू के थपेड़ों और धूप से बचने के लिए लोगों ने अपने सिर और मुंह को ढकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


धूप की तल्खी के चलते दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और जन-जीवन बेहाल रहा। तरह-तरह के जतन लोगों ने भीषण गर्मी से बचने के लिए किए लेकिन फिर भी वह गर्मी की जद में आने से नहीं बचे। इस मौसम में गर्मी से बचने के लिए लिए ठंडे पेय पदार्थोँ की मांग भी बढ़ गई है। लोग कोल्ड ड्रिंक से लेकर सत्तू और पना का भी सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed