फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Freight train engine fails on Mathura-Bareilly rail route; passengers face two hours of inconvenience

Hathras News: मथुरा-बरेली रेल मार्ग पर मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे परेशान रहे यात्री

Fri, 23 Oct 2026 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 23 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Freight train engine fails on Mathura-Bareilly rail route; passengers face two hours of inconvenience
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
हाथरस। मथुरा-बरेली रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो गया। इस घटना से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। मथुरा जाने वाले यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कासगंज और मथुरा की ओर आने-जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मथुरा से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन राया रेलवे स्टेशन से पहले गांव मल्हे के पास खराब हो गया। यह घटना सुबह करीब 6:49 बजे तकनीकी खराबी के कारण हुई। चालक दल ने इंजन को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई, जो सुबह 8:15 बजे पहुंचा। दूसरा इंजन आने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

इस दौरान लगभग सवा घंटे तक ट्रैक पूरी तरह से बाधित रहा। मार्ग बाधित होने के कारण यात्रियों से भरी दो प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई। कासगंज-अछनेरा पैसेंजर (55331) को सोनई रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। यह ट्रेन सुबह सात बजे हाथरस सिटी स्टेशन से मथुरा की ओर रवाना हुई थी। ट्रैक साफ न होने के कारण यह ट्रेन करीब दो घंटे सोनई स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे इसमें सवार यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी प्रभावित ट्रेन कासगंज-भरतपुर पैसेंजर (55338) थी, जिसे मथुरा छावनी स्टेशन पर रोका गया। यह ट्रेन निर्धारित समय सुबह 8:45 बजे के बजाय 1 घंटा 47 मिनट की देरी से हाथरस सिटी स्टेशन पहुंची। रेल मार्ग बाधित रहने के दौरान एक अन्य मालगाड़ी को भी हाथरस सिटी स्टेशन पर रोककर रखा गया। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ मंडल सफदर हुसैन ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण इंजन में खराबी आई थी। 50 मिनट बाद यातायात सुचारू कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed