फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fraudulently grabbed the student's fee reimbursement

फर्जी तरीके से छात्र की शुल्क प्रतिपूर्ति हड़पी

Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सपा नेता अजय कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी को एक शिकायत सौंपी है। इसमें इसमें गंगा प्रसाद मैमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जलेसर रोड हाथरस के प्रधानाचार्य पर अभिलेखों में हेराफेरी कर 15 हजार रुपये हड़पे जाने के आरोप लगाए है। उक्त संस्था के अभिलेखों की जांच कर विधिवत रूप से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि करनपाल सिंह निवासी रामपुर हाथरस जंक्शन उक्त संस्थान से फिटर ट्रेड से आईटीआई कर रहा है। जिसकी फीस के रूप में प्रधानाचार्य ने उससे 15 हजार रुपये प्राप्त किए। जिसकी रसीद भी दी गई। किंतु इसके बाद फिर संस्थान के कर्मचारियों ने 5 हजार रुपये लिए जिसकी कोई रसीद नहीं दी गई। लेकिन इसके बाद उसके बैंक अकाउंट से उसके फर्जी दस्तखतों से शुल्क प्रतिपूर्ति के 15 हजार रुपये और बैंक से निकाल लिए। इससे पूर्व जब उसने अपनी शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा निकालना चाहा तो बैंक ने जानकारी दी कि उसका खाता होल्ड कर दिया गया है। लेकिन उसके कुछ दिनों बाद यह पैसा उक्त संस्थान के लोगों के साथ मिलकर एक दूसरी संस्था के खाते में ट्रांसफर करा दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed