फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fraud of seven lakhs in the name of job in railway

Hathras News: रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, कुछ नगर तो कुछ फोन पे से लिए, जान से मारने की दी धमकी

Sat, 08 Jul 2023 05:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 05:22 PM IST
सार

युवक ने उसके भाई की रेलवे में नौकरी लगवाने लिए कहा था । रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उसने साढ़े सात लाख रुपये मांगे। वह उसकी चिकनी चुपड़ी बातों में आ गया। उसे कुछ नगद एवं कुछ फोन पे के माध्यय से कई बार में सात लाख तीस हजार का भुगतान कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने अभी तक उसके भाई की नौकरी नहीं लगवाई।

विज्ञापन
Fraud of seven lakhs in the name of job in railway
लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस के सहपऊ कोतवाली में आगरा के थाना ताजगंज स्थित ग्राम बुढाना निवासी सतीश कुमार ने तहरीर देकर क्षेत्र के गांव नगला सलेम निवासी एक युवक पर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम  सात लाख तीस हजार ठगने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक कि युवक ने उसके भाई की रेलवे में नौकरी लगवाने लिए कहा था । रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उसने साढ़े सात लाख रुपये मांगे। वह उसकी चिकनी चुपड़ी बातों में आ गया। उसे कुछ नगद एवं कुछ फोन पे के माध्यय से कई बार में सात लाख तीस हजार का भुगतान कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने अभी तक उसके भाई की नौकरी नहीं लगवाई। नौकरी नहीं लगवाने पर जब उससे रुपये वापस मांगे। उसने उसे साढ़े सात हजार का चेक एवं 1 अप्रैल को 24 हजार रुपये वापस कर दिए। इसके बाद उसने धमकाया कि यदि उसने बाकी रुपये मांगे, तो वह जान से मार देगा । पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed