{"_id":"eb6a4435f8530769f86f21d7ccb4a108","slug":"fraud-in-votterlist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में धांधली
hathras
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हसायन ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेंकुरी निवासी महिला ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में वर्तमान वोटर लिस्ट में बाहरी और गांव के नाबालिग बच्चों के नाम बिना किसी जांच के ही वोटर लिस्ट में शामिल कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और राज्य निर्वाचन आयोग से भी की है।
उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाए गए हैं, उन सभी के फर्जी आईडी प्रूफ लगाए गए हैं, जबकि यह सभी वोट बाहरी हैं। यह सभी वोट वार्ड संख्या 12 व 13 में भी दर्ज हैं। दोनों वार्डों के एक मही मकान में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग दर्शाए गए हैं।
अगर यह लोग फर्जी तरीके से वोट डालेंगे तो बूथ पर अशांति पैदा होगी। भेंकुरी में प्रधान पद के एक प्रत्याशी का नाम वार्ड संख्या 12 की क्रम संख्या 2075 पर दर्ज है और नगर पंचायत सिकंदराराऊ के वार्ड संख्या 25 में क्रम संख्या 338 और 337 पर भी दर्ज है।
विज्ञापन
इस तरह एक व्यक्ति नगर व ग्राम पंचायत दोनों में किसी पद के लिए उम्मीदवार नहीं बन सकता। इस प्रत्याशी के सभी परिजनों के नाम भी नगर पंचायत सिकंदराराऊ की वोटर लिस्ट में वार्ड संख्या 25 में क्रम संख्या 337 से 341 तक दर्ज हैं और ग्राम पंचायत भेंकुरी की वोटर लिस्ट में वार्ड संख्या 12 मकान नंबर 328 में क्रमश: 2074 से 2079 तक दर्ज हैं।
आरोप है कि इनका परिवार दोनों जगहों से राशन भी प्राप्त करता है। ग्राम पंचायत भेंकुरी की लिस्ट के वार्ड 12 में मुस्लिम और नाबालिग बच्चों के वोट वार्ड संख्या 2,9,10,11 और 12 में बढ़ाए गए हैं। उन्होंने इन स्थितियों को देखते हुए प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करने और फर्जी ढंग से बढ़ाए गए नामों को वोटर लिस्ट से हटवाने की मांग की है।