{"_id":"636021b7864a0c1d6361718d","slug":"four-people-injured-in-face-to-face-collision-of-cars-sadabad-news-ali3037285131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आगरा रोड पर गांव की गीगला के निकट दो कार आमने सामने से भिड़ गई। इस दौरान कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।
साहूकार पुत्र भंवर पाल निवासी वीर नगर सासनी, गजराज सिंह पुत्र रामकिशन, पत्नी शशि देवी और बेटी हिमानी के साथ कार में सवार होकर हाथरस जा रहे थे। तभी उनकी कार गांव गीगला के निकट सामने से आ रही कार से टकरा गई।
दुर्घटना में साहूकार, गजराज सिंह, शशि देवी और हिमानी घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दुर्घटना की सूचना पर पेट्रोलिंग वाहन सहित आरपीओ भाव सिंह फौजी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हाथरस रेफर कर दिया गया।