फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   four people died from corona including a women

बुखार से महिला सहित चार की मौत

Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
four people died from corona including a women
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के बीच अब बुखार भी जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार की शाम और सोमवार को सादाबाद और सहपऊ के तीन गांव में चार लोगों की मौत बुखार की वजह से हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है। इधर, गांव में अन्य कई लोग भी बुखार की गिरफ्त में हैं, जिससे इन मरीजों के तीमारदारों में दहशत व्याप्त है।
एक तरफ लोग कोरोना की दहशत के बीच जी रहे हैं तो दूसरी तरफ अब गांव गांव फैल रहा वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। सादाबाद क्षेत्र के गांव भुर्रका में करीब 57 वर्षीय मान सिंह पुत्र जगन सिंह की बुखार आने से रविवार की शाम को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पहले इनका गला चौक हुआ, उसके बाद बुखार आ गया।
विज्ञापन

परिजन इन्हें उपचार के लिए खंदौली ले गए, वहां से चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया, लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर, सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला शेखा निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार लखम सिंह पुत्र हरदम सिंह (76) को पिछले तीन चार दिन से बुखार आ रहा था। बुखार की वजह से ही रविवार की शाम को निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नगला शेखा में ही दो दिन पहले एक महिला की भी मौत बुखार से हो गई थी। इस गांव में बीते एक हफ्ते में कई लोगों की जान बुखार से जा चुकी है। इधर, सहपऊ प्रतिनिधि के मुताबिक, सहपऊ क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में सेवानिवृत्त एसआई अमृत सिंह पुत्र तुलाराम (68 ) का रविवार की देर रात बुखार से मौत हो गई।
इसी गांव में सोमवार को चंद्रकला देवी पत्नी नरसी (60) साल का भी बुखार की वजह से निधन हो गया। इससे पहले इसी गांव में पिछले दिनों एक महिला सहित दो लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। ग्रामीणों की मानें तो बुखार आने के कुछ ही दिनों में लोगों की मौत हो रही है। यही नहीं, काफी लोग बुखार की चपेट में हैं और कोरोना संक्रमण की वजह से घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

न हो रहा दवा का छिड़काव और न हो रही साफ सफाई
कोरोना संक्रमण के बीच जानलेवा बन रहे बुखार के प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमे द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है तो वहीं गांव में गंदगी और जलभराव से संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों ने गांव में कीटनाशक दवा के छिड़काव और साफ सफाई अभियान चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed