{"_id":"5cb76dd0bdec221456013687","slug":"four-injured-including-mother-son-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में मां बेटा सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में मां बेटा सहित चार घायल
Thu, 18 Apr 2019 12:09 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
खंभे से बाइक के टकराने से घायल मां बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। क्षेत्र में कई जगह सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें मां बेटा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को एबुलेंस द्वारा सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। मौके पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए।
गांव नगला शेखा बिसावर निवासी राकेश पुत्र देवी सिंह अपनी मां शांती देवी के साथ मंगलवार की दोपहर को नगला मनी सहपऊ के लिए जा रहे थे। जलेसर रोड पर एक शीतगृह के पास राकेश की बाइक असंतुलित हो गई और वहां लगे एक विद्युत पोल से जा टकराई। बाइक के टकराने से राकेश के कई जगह चोट आईं। वहीं उसकी मां शांती भी घायल हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एबुलेंस से घायलों को सीएचसी पर लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
इधर, गांव घाटमपुर निवासी 60 वर्षीय लालाराम पुत्र दौजीराम भी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इनका उपचार सीएचसी पर किया गया। मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे गांव गीगला निवासी धारा सिंह पुत्र हरदम सिंह भी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इन्हें एनएच की एबुलेंस द्वारा सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। ब्यूरो