फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   four doctors, one and a half thousand patients

Hathras News: हाल-ए-ओपीडी- चिकित्सक चार, मरीज डेढ़ हजार

Sat, 08 Jul 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 08 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
four doctors, one and a half thousand patients
जिला अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को चार चिकित्सकों के हवाले रही। ओपीडी में करीब 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को उपचार के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




जिला अस्पताल चिकित्सकों व संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अनिल मौर्या का स्थानांतरण हो गया है। वहीं, जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. वरुण चौधरी की बृहस्पतिवार को रात्रि की ड्यूटी रही। इसलिए वह शुक्रवार को ओपीडी में मरीज नहीं देख सके। शुक्रवार को करीब 1500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन





- तबीयत खराब है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। काफी देर से कतार में खड़ा हूं। नंबर आने पर चिकित्सक से परामर्श लूंगा। - पन्नलाल, मरीज



- ओपीडी में महज चार चिकित्सक ही मौजूद हैं। चिकित्सकों की कमी से उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। - भगवानदास, तीमारदार।


- उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। काफी देर से लाइन में लगा हूंं। उपचार के बाद घर चला जाऊंगा। - साबुद्दीन, मरीज।



- जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को करीब 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा होगा। हमारी कोशिश है कि सीमित संसाधनों में मरीजों को समुचित उपचार दिया जाए। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed