फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four candidates got less votes than NOTA in Sadabad

Hathras News: सादाबाद में चार प्रत्याशियों को मिले नोटा से भी कम वोट

Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four candidates got less votes than NOTA in Sadabad
हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत सादाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। मतगणना के आंकड़े देखें तो चार निर्दलीय प्रत्याशियों को तो नोटा से भी कम वोट मिले हैं। कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ऐसे हैं, जो 100 मतों का भी आंकड़ा नहीं छू सके हैं।
विज्ञापन





नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच राजनीतिक दलों के अलावा 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रिहाना चौधरी को 256 मतों से शिकस्त दी थी। हेमलता को 5464, सपा की रिहाना चौधरी को 5208, भाजपा की नीतेश गौतम को 3724, बसपा की पिंकी खान को 2813, कांग्रेस की कविता गौतम को 294 मत प्राप्त हुए थे। 39 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। उन्हें 15 में से कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया।
विज्ञापन




हैरानी की बात है कि चार निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इनमें निर्दलीय अंजुम निशा को 13, नेहा अग्रवाल को छह, पिंकी अग्रवाल को 29, पुष्पलता को 34 मत प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की आशा देवी 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। उन्हें 87 मत मिले हैं, जबकि निर्दलीय ममता पत्नी मुकेश को 68, ममता पत्नी संतोष को 58 मत मिले हैं। 15 मतदान केंद्रों के 37 बूथों पर 19321 वोट पड़े थे, लेकिन सात प्रत्याशी 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed