{"_id":"645408eff666647e240af034","slug":"four-bullets-were-shot-at-the-farmer-from-very-close-range-hathras-news-c-2-1-108871-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेहद नजदीक से मारी थीं किसान को चार गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेहद नजदीक से मारी थीं किसान को चार गोलियां
Fri, 05 May 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 05 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
गांव कुकरगवां में मंगलवार की देर रात गोली मारकर मौतते घाट उतारे गए बुजुर्ग किसान के शव का बुधवार की देर शाम को पुलिस की मौजूदगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा तो चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी की जुबां पर इस हत्या की चर्चा थी। ग्रामीणों का कहना था कि जिसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, उसकी हत्या आखिर कौन कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि गांव निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग किसान देवी सिंह की मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सहपऊ से साइकिल से अपने गांव वापस जा रहे थे। हमलवारों ने उनको काफी नजदीक से गोलियां मारी थीं। रात को हल्की बूंदाबांदी के कारण सभी लोग घरों में सोए हुए थे।
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने एसओजी के साथ पुलिस की कई टीमों को लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस ने सहपऊ और कुकरगवां के पास के अन्य गांवों मेें लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। पुलिस उन दो युवकों को खोज रही है, जिन्होंने मंगलवार की रात आठ के मध्य देवी सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके आने के बारे में उनकी पत्नी एवं पौत्र से जानकारी ली थी।
विज्ञापन
हमलावर ने बिना नंबर की अपाचे बाइक का प्रयोग किया था। पुलिस एवं मृतक के परिजनों को एक बैग की तलाश है, जिसे देवी सिंह हमेशा अपने साथ रखते थे। यह संभावना जताई जा रही है कि बैग मिलने के बाद पुलिस को हत्यारों का सुराग मिल सकता है। देवी सिंह के परिजनों का कहना है कि वह किसी को अपने पैसों का कोई हिसाब-किताब नहीं बताते थे।
घटनास्थल का दृश्य देखकर साफ महसूस हो रहा था कि हमलावर पेशेवर थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान को चार गोलियां मारना बताया गया है। एक गोली उनकी गर्दन के पास अटकी मिली है। हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से काफी दूर हैं। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि पुलिस हत्या के खुलासे को लेकर गंभीर है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।