फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four arrested, including magicians, digging up land in search of antiquities

Hathras News: खजाने की तलाश में जमीन खोदते तांत्रिकों सहित चार पकड़े

Mon, 29 Sep 2025 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, including magicians, digging up land in search of antiquities
खजाने की तलाश में जमीन खोदना दो तांत्रिकों और मजदूरों को भारी पड़ गया। घटना कस्बा के मोहल्ला कश्यप नगर की है, जहां अंधविश्वास में शनिवार की देर रात खुदाई कर रहे लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया और थाने ले आई, जहां इनसे अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

सादाबाद के मोहल्ला कश्यप नगर केे लोगों ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति को मैंडू के तांत्रिक ने यह कहकर झांसे में लिया कि उसके घर में जमीन के अंदर खजाना गड़ा हुआ है, अगर वह उस जगह खुदाई कराए तो उसे खजाना मिल सकता है। अंधविश्वास के चलते वह व्यक्ति तांत्रिक के झांसे में आ गया, जिसके बाद तांत्रिक शनिवार की रात अपने एक साथी के साथ उक्त व्यक्ति के घर पहुंच गया, यहां दो मजदूर पहले से ही मौजूद थे। तांत्रिक के कहे अनुसार, मजदूरों ने घर के अंदर खुदाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

घर में करीब पांच फीट तक गड्ढा खोद देने के बाद भी जमीन में दबा खजाना तो नहीं निकला, लेकिन घर के अंदर संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना पर पुलिस जरूर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से तांत्रिक व उसके साथी व दोनों मजदूरों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि तांत्रिक ने मकान मालिक से पूजा व तंत्र विधि के नाम पर 31 हजार रुपये भी ऐंठ लिए थे। कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस तांत्रिक और मजदूरों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed