{"_id":"684c59066ac09e713609add7","slug":"four-arrested-for-theft-from-ganesh-city-jewellery-recovered-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गणेश सिटी से चोरी का हुआ खुलासा, दो बाल अपचारी सहित चार गिरफ्तार, आभूषण भी किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गणेश सिटी से चोरी का हुआ खुलासा, दो बाल अपचारी सहित चार गिरफ्तार, आभूषण भी किए बरामद
Fri, 13 Jun 2025 10:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:30 PM IST
सार
घटना के सिलसिले में सोनू उर्फ भूरा निवासी अहियापुर और अभिषेक निवासी सीमा उपाध्याय कॉलोनी थाना कोतवाली नगर को कलवारी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो बाल अपचारियों को भी पुलिस ने निगरानी में लिया है।
विज्ञापन
गणेश सिटी कॉलोनी में प्रधान के घर में हुई चोरी की घटना के आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र की गणेश सिटी कॉलोनी में प्रधान के घर में हुई चोरी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरहद के ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार हाल निवासी गणेश सिटी 20 मई को घर का ताला लगाकर अपने गांव में शादी में शामिल होने गए थे। 24 मई को वापस आने पर पता चला कि चोर घर का ताला तोड़कर अंदर अलमारी में रखे आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने थाना प्रभारी कोतवाली सदर, एंटी थेफ्ट और एसओजी सहित चार टीमों का गठन किया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में सोनू उर्फ भूरा निवासी अहियापुर और अभिषेक निवासी सीमा उपाध्याय कॉलोनी थाना कोतवाली नगर को कलवारी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो बाल अपचारियों को भी पुलिस ने निगरानी में लिया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने ही 23-24 मई की रात में गणेश सिटी में मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोरी के बाद आभूषणों को आपस में बांट लिया था।
विज्ञापन