Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Former Union Minister reached the wheat purchasing center, heard the problems

गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, सुनी समस्याएं

Wed, 23 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister reached the wheat purchasing center, heard the problems
मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रो का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन की अगुवाई में काफी सपाई यहां मंडी समिति में क्रय-विक्रय सहकारी समिति गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचे। इस मौके पर किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। किसानों का कहना था कि वह कई दिन से क्रय केंद्र पर डेरा जमाए हुए हैं, लेकिन कई उनकी सुध नहीं ले रहा और उनके गेहूं को नहीं खरीद रहा। इससे वह काफी परेशान हैं।
इस मौके पर सुमन ने कहा है कि स्थिति बद से बदतर है। भाड़े के ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं भरकर चार दिन से लेकर सात दिन तक किसान इस खरीद केंद्र पर पड़े हुए हैं, लेकिन किसी को उनकी चिंता नहीं है। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं है। भारी मात्रा में गेहूं लेकर जब किसान इन केंद्रों पर पहुंचते हैं तो उन्हें आधा-अधूरा ही गेहूं खरीदने का भरोसा दिलाया जाता है।
विज्ञापन

अफसोस की बात यह है कि जनपद में अभी भी हजारों किसान ऐसे हैं, जिनका गेहूं खरीदने के लिए पंजीकरण हुआ था, लेकिन उनका गेहूं नहीं खरीदा गया। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों से ज्यादा ध्यान व्यापारियों का रखा गया है। गेहूं के घोषित समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों को अपनी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र किसानों की लूट के केंद्र बने हुए हैं। सुमन ने कहा कि होना यह चाहिए था कि जनपद के आला अधिकारी इन गेहूं खरीद केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीस जून तक बढ़ाया जाए और जितने किसानों ने पंजीकरण कराया है। सरकार किसानों का पूरा गेहूं खरीदे।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, महेंद्र सिंह सोलंकी, राम नारायण काके, टेकपाल कुशवाह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, संजीव यादव, हेमंत गौड़, लक्ष्मण सिंह उफ़ॱर पप्पू, चौधरी श्याम सिंह कंचना, चौधरी अवधेश कुमार, कायम सिंह, भगवान सिंह माहौर, चौधरी धर्मवीर सिंह, विवेक यादव, राणा प्रताप सिसौदिया, प्रताप सिंह प्रधान, गौरीशंकर बघेल, पप्पू जाटव, चौधरी फ़ोरन सिंह, मुश्ताक खां एवं जोधपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed