{"_id":"679380f3b99b53eec90e7b80","slug":"former-bihar-cm-karpuri-thakur-jayanti-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"RLD: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को किया याद, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RLD: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को किया याद, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Fri, 24 Jan 2025 05:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 05:31 PM IST
सार
विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का चौधरी चरण सिंह से बहुत गहरा लगाव था, वे चौधरी साहब की नीति और सिद्धांत को मानने वाले थे।
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर की जयंती में शामिल लोग
- फोटो : स्वयं
विस्तार
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें याद किया। सभी ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय मुरसान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम प्रधान ने की। विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का चौधरी चरण सिंह से बहुत गहरा लगाव था, वे चौधरी साहब की नीति और सिद्धांत को मानने वाले थे।
विज्ञापन
इस मौके पर बलवीर सिंह, शिवचरण ठाकुर कंचना, कुंवरपाल, दऊदा, सुरेश दऊदा, मनोज चौधरी, शिशुपाल सिंह, शिवा, रामसहाय आदि मौजूद रहे।