फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   for peaceful panchayat election cooperate with administration

शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने में करें प्रशासन का सहयोग

Sat, 13 Mar 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
for peaceful panchayat election cooperate with administration
कोतवाली में नायब तहसीलदार एवं कोतवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन एवं पुलिस ने मिलकर अतिसंवेदनशील चुनावी बूथों पर जाकर वहां के लोगों से शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए वार्ता करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में शनिवार को सादाबाद एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि वह इस पंचायत के दोनों बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी अफवाह ध्यान नहीं दें। यदि कोई समस्या है तो उसके बारे में पुलिस एवं अधिकारियों को अवगत कराएं जिससे उसका समाधान हो सके।
विज्ञापन

कोतवाल सत्यप्रकाश ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए शराब आदि का सेवन नहीं करने की सलाह दी। मौके पर आरआई देवी शरण शर्मा, लेखपाल मुन्ने खान, मंजुल मयंक, नरेंद्र देव, चौधरी वेद प्रकाश, चौधरी उदयवीर सिंह, गोधन पहलवान, हरवीर सिंह, पिंकू गौतम, पप्पू पंडित, राम पाल सिंह, श्यामपाल मुखिया मुनेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed