{"_id":"64bebe0167133963020c786f","slug":"for-eight-days-the-electricity-of-tubewells-of-two-villages-stopped-hasayan-news-c-57-1-sali1014-192-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आठ दिन से दो गांवों के नलकूपों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आठ दिन से दो गांवों के नलकूपों की बिजली ठप
Mon, 24 Jul 2023 11:38 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ शुभम सिंह से आठ दिन से बिजली न मिलने की शिकायत करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पोरा से जुड़े जनसोई फीडर से जुड़े गांव जिरौली कलां और जिरौली खुर्द में नलकूप किसानों को पिछले आठ दिनों से बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे वह धान की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को दोनों गांवों के किसान जिरौली कलां के प्रधान मुकेश शर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी चतुर्थ के हसायन स्थित कार्यालय पहुंच गए और एसडीओ के सामने नाराजगी का इजहार किया।
किसानों ने एसडीओ शुभम सिंह से कहा कि पिछले आठ दिनों से आपूर्ति नही मिलने के कारण उनकी धान की फसल बर्बाद होती जा रही है।दो दिन पहले भी उन्होंने एसडीओ से बिजली न मिलने की शिकायत की थी तो एसडीओ ने विद्युत उपेंद्र की सीटी खराब होने की बात कहकर दो दिन में बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक बिजली बहाल नहीं हुई है।
एसडीओ ने किसानों को बताया कि पहले जनसोई फीडर का लोड 200 एंपियर आ रहा था, लेकिन गर्मी में यह 270 एंपियर तक पहुंच गया है। इस कारण पोरा व जनसोई फीडर के किसानों को पांच-पांच घंटे बिजली दी जाएगी। एसडीओ ने बताया कि जनसोई फीडर की क्षमता वृद्धि के लिए उच्चाधिकारियों भी अवगत कराया गया है। किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें 10 घंटे बिजली नहीं मिलेगी, तब तक उपखंड अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
एसडीओ ने उन्हें उच्चाधिकारियों को भेजा गया मांग पत्र दिखाया, जिसके बाद किसान शांत हुए। इसके बाद किसान अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह से शिकायत करने हाथरस चले गए। प्रधान ने बताया कि एसई ने एक दिन का समय मांगा है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि बुलंदशहर से मशीन और ट्रांसफॉर्मर मंगवाकर स्थापित कराया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर जिरौली खुर्द के प्रधान महेशचंद्र, योगेश ठाकुर, ओमवीर सिंह, भगवान सिंह, दीपक कुमार, मुन्नालाल, शिवराम आदि थे।