{"_id":"60f1d06e8ebc3e726f2f2de2","slug":"footage-in-robbery-from-finance-worker-shaphu-news-ali268290817","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फाइनेंस कर्मी से लूट में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फाइनेंस कर्मी से लूट में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सौरई के पास फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से काफी दूर नजर आ रहे हैं। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमें लगा दी हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने क्षेत्र के गांवों में सड़क और रास्तों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली हैं।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों के कुछ फुटेज भी मिले हैं। इसमें तीन नकाबपोश बदमाश एक ही अपाचे बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश करने में जुट गई, जो फाइनेंस कर्मी की बाइक पर गांव थरौरा से मढ़ाका तक पीछे बैठकर आया था।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को फुलटोन इंडिया क्रेडिट कंपनी की हाथरस शाखा में तैनात योगेश कुमार क्षेत्र के गांव थरौरा एवं सादाबाद क्षेत्र के गांव मड़नई से कंपनी द्वारा दिए गए कर्ज के 90,920 रुपये वसूलकर तीसरे गांव पट्टी शक्ति में ऋण की वसूली करने जा रहे थे। जैसे ही वह कच्चे रास्ते से गांव सौरई के नजदीक पहुंचे तो एक बाइक पर पीछे से आ रहे तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का देकर खेत में गिरा दिया और तमंचा दिखाकर उसके 90,920 रुपये से भरे बैग को लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की काफी खोजबीन की, लेकिन लुटेरे पुलिस की पहुंच से काफी दूर निकल चुके थे।