फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fog buses will be equipped with radium strips

Hathras News: कोहरा..रेडियम पट्टी से लैस होंगी बसें

Mon, 06 Jan 2025 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fog buses will be equipped with radium strips
कोहरे में मुसाफिरों को सुरिक्षत यात्रा कराने के लिए हाथरस डिपो की सभी रोडवेज बसों के सामने वाले शीशों पर रेडियम पट्टी लगाई गईं हैं, ताकि कोहरे में पूरी बस दूर से दिख जाए। इसके साथ ही ऑल वेदर बल्ब और रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हाथरस डिपो की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं। कोहरे में सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराए जाने के लिए अब डिपो की सभी बसों के अगले हिस्से पर शीशे के चारों ओर रेडियम पट्टी लगाई जा रहीं हैं, ताकि बस पर सामने से रोशनी पड़ने से पूरी चमक उठे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इरफान अहमद ने बताया कि कार्यशाला में पहुंचने वाली हर एक बस को रेडियम पट्टी से लैस किया जा रहा है। बसों के ऑल वेदर बल्ब को भी ठीक किया जा रहा है। यह वह बल्ब हैं, जो कोहरा पड़ने पर स्वत: ही अपना रंग बदल लेते हैं। इसके अलावा बसों में रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed