{"_id":"6402d4ffbbe84aa2ef00e277","slug":"flying-gulal-red-if-badra-hathras-news-c-2-1-58532-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उड़त गुलाल, लाल भए बदरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उड़त गुलाल, लाल भए बदरा...
Sat, 04 Mar 2023 10:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगभरनी एकादशी से ब्रज की देहरी भी रंगमय नजर आने लगी है। शुक्रवार को घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली गई। अबीर-गुलाल और पुष्पों की बारिश में भक्त जमकर झूम उठे। इससे पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
अजय कुमार व आयुष कुमार ने आरती की गई। मुख्य अतिथि के रुप में यतेंद्र वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि के रुप में निर्देश वार्ष्णेय रहे। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रथ में सजा गोविंद भगवान का मनोहारी विग्रह, अबीर की बारिश और भक्ति संगीत की फुहारों से सारा शहर गोविंद भगवान की भक्ति में रंग गया। माहौल बरसाने जैसा प्रतीत हो रहा था। भगवान कृष्ण और गोपी स्वरुपों ने शोभायात्रा के दौरान मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
जहां-जहां से शोभायात्रा गुजरी भक्त कार्यक्रम में शामिल होते गए। आरती, पुष्पवर्षा के साथ गोविंद भगवान का स्वागत किया गया। भक्तों ने प्रभु संग खूब होली खेली। शोभायात्रा नाजमंडी, रुई की मंडी, लोहट बाजार, पत्थर वाला बाजार होती हुई आंधीवाल बंगीची पहुंची। वहां दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शैलेंद्र वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, प्रियांश वार्ष्णेय, प्रियांक वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, मंदिर अध्यक्ष रामकुमार, हेमंत वार्ष्णेय आदि ने सहयोग किया।