{"_id":"64592afc9571e78912086ca4","slug":"flirting-happened-while-going-from-house-to-plot-case-filed-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर से प्लॉट जाते समय हुई छेड़खानी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर से प्लॉट जाते समय हुई छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
Mon, 08 May 2023 11:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 11:43 PM IST
सार
अपने घर से प्लॉट पर जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए तो आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
मुकदमा प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया है कि छह मई को सुबह छह बजे वह अपने घर से प्लॉट पर जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए तो आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। कुछ लोगों ने उन्हें बचाया। पीड़िता ने टीकम व रामकिशन, धर्व सिंह, रवि, अंशु, राजेंद्र और दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन