फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Flirting, firing in college during examination in Sikandarau

सिकंदराराऊ में परीक्षा के दौरान कॉलेज में छेड़खानी, फायरिंग

Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Flirting, firing in college during examination in Sikandarau
कॉलेज में फाय‌िरंग के बाद मौके पर जांच करती पु‌िलस। - फोटो : amar ujala
‌स‌िकंदराराऊ नगर के हाथरस रोड स्थित रामचंद्र महाविद्यालय में शुक्रवार को बीएसएसी द्वितीय वर्ष की केमिस्ट्री परीक्षा के दौरान सायं साढ़े पांच बजे मुख्य गेट पर दो गुटों की भिड़ंत के बाद हुई फायरिंग से सड़क पर अफरातफरी मच गई। घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। इस संबंध में पुलिस ने पूछताछ के लिए स्कूल प्रबंधक समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधक राम बहादुर सिंह के अनुसार शाम को साढ़े पांच बजे जब पेपर समाप्त होने को था, तभी कुछ लड़के शराब पीकर परीक्षा कक्ष में घुस गये तथा लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी तथा उनका वीडियो बनाने लगे। इस बात का विरोध किया गया तो इन्होंने मारपीट प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल में फायरिंग होने की बात से इनकार किया, लेकिन सड़क से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने स्कूल परिसर से कई राउंड गोलियां चलने की आवाजें सुनी। फायरिंग होते ही परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई, किसी तरह परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसडीएम केहरी सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ, तहसीलदार राजेश राय और एसओ जगदीश चंद्र पहुंच गये। वे विद्यालय प्रबंधक समेत कई को पूछताछ हेतु कोतवाली ले आये। मामले को लेकर सीओ का कहना था कि फायरिंग तो हुई है। किसने की, क्यों हुई, इसका पता जांच के बाद लगेगा। इधर स्कूल के सामने सड़क पर ढाबे वाले ने बताया कि दो दिन पूर्व पास के गांव वालों का स्कूल के स्टाफ से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को उसी गांव के  युवक स्कूल पर पहुंच गये तथा कॉलेज में  झगड़ा प्रारंभ हो गया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed