फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five youths arrested on suspicion of being a fake health team

Hathras News: फर्जी स्वास्थ्य टीम के शक में पांच युवकों को पकड़ा

Fri, 26 Sep 2025 04:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:42 AM IST
सार

नोएडा के एक अस्पताल के पांच कर्मचारी ताजपुर गांव में बिना अनुमति स्वास्थ्य शिविर लगा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें पुलिस को सौंपा, बाद में प्रबंधक के हस्तक्षेप से छोड़ा गया। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
Five youths arrested on suspicion of being a fake health team

विस्तार

नोएडा के एक नामचीन अस्पताल के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को गांव ताजपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा दिया। स्वास्थ्य विभाग ने सूचना पर अस्पताल के पांच लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कर्मचारी गलती से इस गांव में आ गए थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गांव ताजपुर में नोएडा के एक अस्पताल के पांच कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की बिना अनुमति के गांव ताजपुर में शिविर लगा रहे थे, जिसकी सूचना पर सीएचसी अधीक्षक टीम के साथ गांव पहुंच गए और युवकों के बारे में जानकारी की, शक होने पर पांचों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद नोएडा के अस्पताल के प्रबंधक का फोन आने पर उन्हें छोड़ा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी ने बताया कि वे बुलंदशहर जिले के किसी गांव में शिविर लगाने के लिए आए थे लेकिन गलती से ताजपुर में पहुंच गए थे। उन्होंने लोगों से अपील की वे किसी के बहकावे नहीं आएं और आयुष्मान कार्ड धारक अपने जिले में ही अपना उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed