{"_id":"67d9b26ce77760ae93090e77","slug":"five-year-old-innocent-raped-accused-absconding-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
Tue, 18 Mar 2025 11:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:20 PM IST
सार
पिता मजदूरी करने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी खाना बना रही थी। उनकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी बच्ची को पड़ोस के मकान में ले गया। आरोपी ने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव में 18 मार्च की सुबह 10 बजे पांच वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मासूम ने रोते हुए अपनी मां को यह बात बताई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर में पीड़िता के पिता ने कहा है कि 18 मार्च की सुबह वह मजदूरी करने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी खाना बना रही थी। उनकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी बच्ची को पड़ोस के मकान में ले गया। उस समय पड़ोसी भी अपने खेतों पर गए हुए थे। मकान पर कोई नहीं था। आरोपी ने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसकी चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों को मासूम ने रोते हुए पूरी घटना बताई। पड़ोसी मासूम को लेकर उसके घर पहुंचे और उसकी मां को इसकी जानकारी दी। घटना से गांव के लोगों में गुस्सा है। युवक गांव में रिश्तेदारी में आया था। सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी कौशल निवासी गांव दिहौली विजयगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन