{"_id":"5d2782768ebc3e6d046f6f1f","slug":"five-pumping-stations-to-be-built-for-drainage-hathras-news-ali2080920147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी के लिए बनेंगे पांच पम्पिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी के लिए बनेंगे पांच पम्पिंग स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निकासी के लिए बनेंगे पांच पंपिंग स्टेशन
नगला तुंदला में जलभराव की समस्या का चेयरमैन ने लिया जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बारिश के बाद नगर क्षेत्र में हुए जलभराव का नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने निरीक्षण किया। चेयरमैन ने नगला तंदुला में जलभराव के हालात देखे।
निरीक्षण में उन्होंने पाया कि यह इलाका निचला होने के कारण यहां जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका द्वारा यहां अस्थायी रूप से डीजल की ट्रॉली लगाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाती है। अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे स्थल, जहां जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहां नगर पालिका द्वारा पंपिंग स्टेशन बनाकर जलनिकासी कराने की योजना है।
इस क्रम में नगला तुंदला में भी पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। अन्य निचले इलाकों में भी पंपिंग स्टेशन बनाने की योजना है। इस मौके पर ईओ डॉ. विवेकानंद, अवर अभियंता नंदकिशोर, डंबर सिंह, सफाई निरीक्षक रामबहादुर सिंह, अनिल कुमार, क्षेत्रीय सभासद नूरजहां आदि मौजूद थे।