फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five people suffering from snakebite reached the district hospital in 24 hours

Hathras News: 24 घंटे में सर्पदंश से पीड़ित पांच लोग जिला अस्पताल पहुंचे

Thu, 16 Oct 2025 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Five people suffering from snakebite reached the district hospital in 24 hours
जिला अस्पताल में बीते 24 घंटे में सर्प दंश के पांच मामले आए हैं। इनमें से तीन वर्षीय बच्ची सहित तीन को अलीगढ़ रेफर किया गया है। धान की फसल कटने के बाद से पुआल में छोटे सर्प पाए जा रहे हैं, जिनकी चपेट में ग्रामीण आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुसैनी सादाबाद निवासी जीवन की तीन वर्षीय बेटी आयुषी बुधवार की सुबह घर पर खेल रही थी। अचानक सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सांप को बोतल में बंद कर लिया। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे एंटी वेनम की खुराक दी गई। कोबरा सांप की आशंका पर बच्ची को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव बांधनू सासनी में हरप्यारी (60) को बुधवार सुबह खेत में सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चंदपा कोतवाली के गांव चाचपुर भटेला निवासी राकेश (45) बुधवार सुबह भुस निकाल रहे थे, तभी पैर पर सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। सादाबाद के गांव हसनपुर बारू में निक्की (14) को मंगलवार शाम खेत में सर्प ने डस लिया। सादाबाद सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार देर रात कलवारी के तेजप्रताप (45) को खेत से लौटते वक्त सर्प ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed