फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five people including brother-in-law and brother-in-law injured in a road accident

Hathras News: सड़क हादसे में जीजा-साले सहित पांच घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

Sun, 05 Oct 2025 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Five people including brother-in-law and brother-in-law injured in a road accident
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर शनिवार सुबह दो बाइकों के भिड़ने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें जीजा और उनके दो साले एक बाइक पर थे और दूसरी बाइक पर दो अन्य लोग सवार थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीन व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सहपऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव सुल्तानपुर निवासी लाखन सिंह की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। उनके साले सूरज और रवि निवासी गांव मदोकर देहात कोतवाली जमालपुर जनपद बांदा अपनी बहन को देखने आ रहे थे। जलेसर रोड मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वे जीजा लाखन के साथ बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। इधर, जनपद एटा के गांव मरगांव कोतवाली निधौली कला निवासी धीरज सिंह और जयवीर सिंह मथुरा से बाइक से गांव लौट रहे थे। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव नगला मेवा के पास श्रीराम हॉस्पिटल के आगे दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। जिससे पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं राहगीरों ने उनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। लाखन सिंह, जयवीर सिंह और धीरज सिंह की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। सूरज और रवि को उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed